जैन मिलन ग्वालियर के अमित अध्यक्ष और मनोज सचिव बने
ग्वालियर | जैन मिलन ग्वालियर की नवीन कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव सोमवार को माधव डिस्पेंसरी के सामने स्थित जैन छात्रावास में हुए। चुनाव अधिकारी अनुराग जैन, सह सहयोगी गौतम गोधा और पंकज छाबड़ा के निर्देशन में सहमति से संपन्न हुए। इसमें वर्ष 2018-2019 के लिए सहमति से अध्यक्ष अमित जैन, सचिव मनोज सेठी, उपाध्यक्ष राजीव सिंघई, संजीव अजमेरा, अनिल पाटौदी, नरेश रांवका, सहसचिव विनय जैन, कोषाध्यक्ष नवीन जैन, सहकोषाध्यक्ष योगेश बोहरा, संस्कृति मंत्री संजीव जैन, प्रचारमंत्री हर्ष जैन और ऑडिटर कोमलचंद जैन को चुना गया।
अमित जैन
मनोज सेठी