एलएनआईपीई सिखाएगा योग, रोजाना लगेंगी क्लास
लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एलएनआईपीई) के डिपार्टमेंट ऑफ योगिक साइंसेज की ओर से जल्द ही योगा की क्लास शुरू की जाएंगी। यह क्लास सुबह एक घंटा और शाम को एक घंटे की रहेंगी। इनका समय सुबह 5 से 6 बजे और शाम को 6 से 7 बजे तक रहेगा। सप्ताह में यह पांच दिन लगेंगी। इस क्लास में योग करने के तरीके, उसके फायदे और योग पर जो रिसर्च की गई है, उसके बारे में बताया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए शहरवासियों को एक हजार रुपए प्रतिमाह की राशि जमा करनी होगी। इसमें किसी भी तरह की उम्र का बंधन नहीं रखा गया है। संस्थान के स्टाफ क्लब मेंबर्स के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं रखा गया है।
LNIPE News
जमा करना होगा रजिस्ट्रेशन फाॅर्म
संस्थान की वेबसाइट पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक लोग इसे डाउनलोड करने के बाद भरकर ऑफिस में जमा कर सकते हैं। इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी के अलावा एक पासपोर्ट फोटो भी लगाना होगा।