डीपीएस रायरू के स्टाफ ने चलाया अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ
मुरार एन्क्लेव में साफ-सफाई करता स्कूल का स्टाफ।
ग्वालियर | देहली पब्लिक स्कूल रायरू के स्टाफ ने सोमवार को मुरार एन्क्लेव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान साफ-सफाई के अलावा एन्क्लेव से पॉलीथिन भी हटाई गईं। इसका उद्देश्य सर्विस बिफोर सेल्फ था। स्कूल के प्राचार्य सुनील भल्ला ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे और लोगों को जागरूक किया जाता रहेगा।