तनिष्क शोरूम पर पेश किया गया नया कलेक्शन ‘मंगलम’
शहरवासियों के लिए शोरूम मंगलवार को भी ओपन रहेगा।
ग्वालियर | शहर के सराफा बाजार स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम पर अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में नया कलेक्शन मंगलम पेश किया गया है। इसमें लाइट वेट के साथ वेडिंग ज्वेलरी उपलब्ध करवाई गई है। इस कलेक्शन में गोल्ड और कुंदन का उपयोग किया गया है। डायमंड कलेक्शन की शृंखला 8 हजार से शुरू की गई है। साथ ही तनिष्क सोने की बनवाई और हीरे के आभूषणों के मूल्य पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।