पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धूल और धुंए से खिलाड़ी परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा खेल परिसर कंपू में संचालित मलखंब सेंटर में 35 से 40 बच्चे रोजाना ट्रेनिंग करने आते हैं। मलखंब इंडोर गेम होने के बावजूद यह सेंटर खुले में चल रहा है। कंपू में इस सेंटर की बाउंड्रीवाल के पास ही परिवहन विभाग का फिटनेस सेंटर है। जहां दिन भर सैकड़ों बड़े व भारी वाहन फिटनेस टेस्ट के लिए आते हैं। इन वाहनों के धुंए व धूल के कारण खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है।

हर मौसम में होती है परेशानी

मलखंब सेंटर को इंडोर बनाने के लिए यहां के कोच सुशील शर्मा ने अफसरों को पत्र लिखा है। गर्मियों में शाम को 6.30 बजे तक यहां धूप रहती है। इसी तरह बारिश में भी बच्चे यहां समय पर प्रैक्टिस नहीं कर पाते। इसके अलावा सर्दियों में ओस के कारण बच्चों को अभ्यास करने में परेशानी होती है।

खबरें और भी हैं...