तीन जून को होगा रक्तबीज का मंचन
ग्वालियर | तानसेन कला वीथिका में इन दिनों रक्तबीज नाटक की रिहर्सल की जा रही है। इसमें एक्सपर्ट अनिल शर्मा युवाओं को अभिनय पक्ष और संवाद बोलने की बारीकियां सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3 जून को गालव सभागार में इस नाटक का मंचन किया जाएगा। इसमें 9 कलाकार अभिनय करेंगे। इसको लेकर शाम को प्रतिदिन रिहर्सल हो रही है। एक्सपर्ट ने कलाकारों को बताया कि संवाद बोलते समय दर्शकों से आई कांटेक्ट रखें। इसका फायदा आपको अभिनय में मिलेगा। इस दौरान संवाद बोलने का तरीका और अभिनय करने की जानकारी दी गई। इस नाटक में शहर के उभरते कलाकारों को मौका दिया जा रहा है।