पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • आईआईटी मद्रास के एक्जाम में इस्माइल की एआईआर 1

आईआईटी मद्रास के एक्जाम में इस्माइल की एआईआर-1

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कक्षा दसवीं में आईआईटी मद्रास के ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस एंट्रेंस एक्जाम के बारे में पता चला। तभी से मैंने इसकी तैयारी शुरू कर दी। दो साल तैयारी की और 12वीं के बाद यह एक्जाम दिया। यह कहना है शहर के इस्माइल सिद्दीकी का, जिनकी आईआईटी मद्रास के इस एक्जाम में ऑल इंडिया पहली रैंक आई है। आईआईटी मद्रास 40 सीट के लिए यह एक्जाम कराता है। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। एक्जाम के लिए 5 साल के इंटीग्रेटेड कोर्स बीए-एमए में एडमिशन मिलता है। इस्तमाइल ने बताया कि कक्षा 12वीं में उनके पास पर्यावरण विषय नहीं था। इस वजह से उन्हें इसकी तैयारी करने में परेशानी आई। इसके लिए उन्होंने नेट पर कई वेबसाइट देखकर तैयारी की। वे इस एक्जाम के लिए दिन में एक घंटा सामान्य ज्ञान और दो घंटे नेट पर अलग-अलग टॉपिक की स्टडी करते थे।

City ‌Achiever

इस्माइल

खबरें और भी हैं...