एडवेंचर स्पोर्ट्स कैंप आज से होगा शुरू
ग्वालियर | जोश ईको एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब, जीवाजी क्लब और अमेच्याेर ओलिंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय समर एडवेंचर कैंप 16 मई से शुरू किया जा रहा है। इसमें एक्सपर्ट प्रतिभागियों को तीरंदाजी, राइफल शूटिंग, योगा, कराते, डांस, बॉल क्लाइंबिंग, सेगवे, जोरविंग रोलर, जोरविंग वॉल एटीबी राइड, किड्स पॉकिट वाइक, जोरविंग फाइट, बंजी रन, ट्री क्लाइंबिंग, वर्मा ब्रिज, बैलेंस रोप, हॉर्स राइडिंग, जुमारिंग, मंकी क्राउल, फ्लाइंग फॉक्स, जिप लाइन की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। कैंप सुबह 6.30 बजे से शुरू होगा। क्लब के सचिव रवि रावत ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रतिभागी ऑन-स्पॉट भी करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्था से संपर्क किया जा सकता है।