बेहतर मूर्ति बनाने के लिए सबसे पहले सही मिट्टी का चयन करना जरूरी
ग्वालियर | ललित कला संस्थान में इन दिनों ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें एक्सपर्ट प्रतिभागियों को मूर्तिकला और चित्रकला की बारीकियां बताई जा रही हैं। उन्हें बताया गया कि मूर्तिकला के लिए सबसे पहले सही मिट्टी का चयन करना जरूरी है। इसके बाद ही आप किसी भी प्रतिमा को आकार दे सकते हैं। वहीं चित्रकला के लिए उन्हें बेस लाइन बनाने की जानकारी दी गई। अंत में सभी की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।