वर्कशॉप में महिला अधिकारों पर हुई चर्चा और किया गया सम्मान
कार्यक्रम में डॉक्टर्स का सम्मान करते समिति पदाधिकारी।
ग्वालियर | फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा की ओर से जापान ट्रस्ट फंड प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक होटल में वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें संस्था की परामर्शदात्री पूजा शर्मा और निशा जगदीश ने घरेलू हिंसा में चिकित्सकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. माला तिवारी ने महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. अनीता अग्रवाल, डाॅ. संध्या बांगर, डॉ. विमलेश पिप्पल, डॉ. दिलीप भदौरिया, डॉ. आलोक पुरोहित सहित संस्था पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संचालन अच्छेंद्र सिंह कुशवाह ने किया।