शारीरिक विकास के लिए स्वच्छ रहना भी जरूरी
शिविर में प्रतिभागियों को क्राफ्ट बनाने के बारे में बताया।
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर
शारीरिक विकास के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है। इसके जरिए हम बीमारियों से दूर रहते हैं और आसपास का वातावरण भी अच्छा रहता है। यह बात संस्था की अध्यक्ष सुधा बांदिल ने कही। वे भारत विकास परिषद की सांस्कृतिक शाखा के बाल संस्कार शिविर में बोल रही थीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप लोग रात को सोने से पहले टूथब्रश जरूर करें। इस तरह दांतों को स्वस्थ रखा जा सकता है। वर्तमान में खुद को स्वस्थ रखना और पर्यावरण को बेहतर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके प्रयास हम सबको मिलकर करना चाहिए। इसके बाद एक्सपर्ट श्यामा बत्रा ने रंगीन पेपर से मोर बनाना, रंगीन फ्लॉवर बनाना और अन्य प्रकार के क्राफ्ट आइटम बनाने की जानकारी दी। पेरिसा मांडिल ने बच्चों को डांस की बारीकियां बताईं। उन्होंने डांस के बेसिक स्टेप की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रीति शर्मा, अनीता शर्मा, दामिनी गुप्ता, प्राची श्रीवास्तव, शशि पवार, अनीता रस्तोगी, रश्मि गुप्ता, अर्चना सिंघल सहित प्रतिभागी और महिलाएं मौजूद रहीं।
आज होंगी यह गतिविधियां
बुधवार को शिविर में क्रोशिए से ऊन की गुड़िया, क्रोशिए से मोबाइल कवर, अंडे की ट्रे के जरिए फ्लॉवर पॉट बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें क्राफ्ट आइटम बनाने का अभ्यास कराया जाएगा, ताकि घर पर उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न आए।