पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • निगम ने सौंपा पालन प्रतिवेदन , कुल 6 वार्डों में 12 तलघरों पर की गई कार्रवाई

निगम ने सौंपा पालन प्रतिवेदन , कुल 6 वार्डों में 12 तलघरों पर की गई कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में तलघरों के व्यावसायिक उपयोग के संबंध में दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई जिसमें नगर निगम द्वारा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में निगम ने कुल 6 वार्डों में की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की है। एक साल पहले लगाई गई इस याचिका के बाद कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने शहर में ऐसे 938 तलघरों की सूची तैयार की थी, जिनकी अनुमति तो पार्किंग के लिए दी गई, लेकिन भवन स्वामी द्वारा उसका उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है। एक साल में निगम ऐसे सिर्फ 150 तलघरों के खिलाफ ही कार्रवाई कर पाया है। याद रहे मदन सिंह कुशवाह ने जनहित याचिका दायर करते हुए शहर के तलघरों में नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की थी। उनके अभिभाषक ने तर्क दिया कि यदि तलघरों में गाड़ियां खड़ी की जाएगी तो सड़क पर आए दिन लगने वाले जाम से कुछ हद तक लोगों को निजात मिलेगी।

आज चांद दिखा तो कल से शुरू होंगे रमजान

ग्वालियर, शहर में अगर बुधवार (इस्लामिक कैलेंडर की 29 तारीख) को चांद का दीदार होता है तो पवित्र रमजान की शुरूआत गुरुवार से हो जाएगी। चांद दिखते ही तराबी की रस्म शुरू होगी। जबकि पहला रोजा गुरुवार से शुरू होगा। अगर चांद बुधवार को दिखाई नहीं देता है तो फिर रमजान शुक्रवार से आैर पहला रोजा शनिवार से शुरू होगा। पूरे तीस दिन तक चलने वाले रमजान के पवित्र त्योहार की तैयारी को लेकर मुस्लिम समाज में भारी उत्साह है।

सौगात अपार्टमेंट में तलघर तोड़ा गया लेकिन पार्किंग सड़क पर ही हो रही है।

निगम की रिपोर्ट: अमले ने शहर में यहां तोड़े तलघर

वार्ड क्रमांक 30 :
होटल सनबीम, विशाल मेगा मार्ट गोडाउन, वसुंधरा बिल्डकोन, रामेंद्र शर्मा सिटी सेंटर रोड

वार्ड क्रमांक 31 : होटल शेल्टर, पड़ाव

वार्ड क्रमांक 32 : नीता अग्रवाल फूलबाग, वार्ड क्रमांक 43 : मोहनलाल अग्रवाल पूड़ी भंडार, रमेश राठौर (रतीराम गजक) और श्रीमती अाभा केशवानी (सभी नई सड़क),

वार्ड क्र. 50 : श्रीमती ज्योति (माधवगंज चौराहा), वार्ड क्र. 58: श्रीराम कॉलोनी, कैलाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल

बीएससी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा 22 से

ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को बीएससी छठवें सेमेस्टर के छात्रों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 22 मई से 5 जून तक आयोजित होंगी। परीक्षाएं दोपहर 3 से शाम 6 बजे की पाली में आयोजित होगी। वहीं बीएससी छठवें सेमेस्टर के छात्र 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ बुधवार तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरने से वंचित छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

भास्कर तत्काल: पार्किंग द्वार पर ही खड़ी मिली गाड़ी

निगम ने अपने पालन प्रतिवेदन में जिन तलघरों पर कार्यवाही करने की जानकारी दी हैं, उनमें कुछ जगहों की दैनिक भास्कर ने पड़ताल की। होटल सनबीम की पार्किंग के मुख्यद्वार पर ही चार पहिया वाहन खड़ा हुआ था। इसके अलावा होटल के बाहर भी रोड किनारे चार पहिया वाहन खड़े मिले। ऐसी ही स्थिति विशाल मेगा मार्ट की दिखी। साइकिल ट्रैक के लिए खोदी गई सड़क पर भारी संख्या में दो पहिया खड़े हुए थे वहीं पार्किंग के द्वार पर भी वाहन खड़े हुए थे। शाम पांच बजे के लगभग सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को पुलिस की गाड़ी भी उठाकर ले गई थी।

छह माह पहले तोड़े तलघरों में भी नहीं हो पाई पार्किंग

कोर्ट का आदेश तलघरों में पार्किंग कराने का है। लेकिन नगर निगम का अमला रिपोर्ट पेश करने के लिए सिर्फ तुड़ाई की खानापूर्ति कर रहा है। छह माह पहले फूलबाग चौराहे पर स्थित एक होटल और किराना मॉल की पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन यहां भी गाड़ियां बाहर ही पार्क हो रही हंै।

खबरें और भी हैं...