पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 4 सड़कों के लिए एनडीबी से लेंगे 100 करोड़ का कर्ज

4 सड़कों के लिए एनडीबी से लेंगे 100 करोड़ का कर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिक रिपोर्टर | ग्वालियर

शहरी सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने के लिए ग्वालियर में 4 सड़कें इंटरमीडियट लेन (7.5 मीटर चौड़ी) बनाई जाएंगी। इससे इन क्षेत्रों के साथ दूसरे शहरों से आने वाले लोगोंं को बेहतर सड़कें मिल सकेंगी। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। यह राशि सरकार न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) से लोन के तौर पर लेगी। सड़कों के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर विभागीय अनुमति के लिए जाएगी। इन सड़कों में पगारा से पनिहार की 30 किमी लंबी सड़क, करहिया से आरोन तक 15 किलोमीटर, चीनौर से नयागांव तक 22 किलोमीटर और रनगंवा से देवगढ़ होते हुए जिगनियां तक की लंबी सड़क शामिल है। इन सभी रास्तों पर रोजाना 4 से 5 हजार वाहनों का आवागमन होता है। यह सभी सड़कें पिछले कई साल से जर्जर हालत में हैं और क्षेत्र के लोग इनके निर्माण की मांग कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर शहर से जोड़ने वाली 4 सड़कें बनाए जाने की प्लानिंग की गई है। जिसके लिए सर्वे भी शुरू हो चुका है। इन सड़़कों के बनने से ग्वालियर के अलावा अंचल के लोगों को भी फायदा होगा। इन सड़कों के लिए एनडीबी से करीब 100 करोड़ का लोन लिया जाएगा। - जीव्ही मिश्रा, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी

खबरें और भी हैं...