अधूरी जानकारी पर बंद हो जाता है 139 नंबर व्यवस्था में करेंगे बदलाव
रेलवे का कंप्यूटराइज्ड पूछताछ का 139 नंबर अधूरी जानकारी देकर बंद हो जाता है। पूछताछ के दो स्टेप के बाद फोन स्वत: ही बंद हो जाता है। कभी-कभी यह नंबर लगता ही नहीं है। इन शिकायतों के चलते ग्वालियर सहित देश के ए-1 ग्रेड के 71 स्टेशनों पर पूछताछ सेवा को निजी हाथों मेें देने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध मेें बोर्ड संभवत: जुलाई में रेलवे पूछताछ सेवा में बड़ा बदलाव कर सकता है। प्रथम चरण में यह बदलाव ए-1 स्टेशनों के लिए किया जाएगा अौर सफल होने पर इसे सभी स्टेशनों पर लागू करने के प्लान पर विचार किया जाएगा।