पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अब छोटे काम पर ज्यादा देर नहीं रोकी जाएंगी ट्रेनें

अब छोटे काम पर ज्यादा देर नहीं रोकी जाएंगी ट्रेनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस के लिए ब्लॉक (ट्रेन रोककर) लेकर किए जाने वाले मेंटेनेंस पर अब मंडल अधिकारी निगरानी रखेंगे। छोटे काम के लिए अधिकारियों को अधिक लंबा ब्लॉक नहीं मिलेगा। इन दिनों आंधी-तूफान के चलते देश भर में ट्रेनों के लेट होने पर रेलवे ने ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए यह निर्देश दिए हैं।

देश में विगत दिनों तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर ट्रेनों को रोका गया था। इस कारण से लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हुई थीं। बोर्ड ने आकलन करने के बाद मंडलों में ट्रैक के आसपास से पेड़ों की हटाने व छांटने के निर्देश दिए हैं। ट्रैक के मेंटेनेंस के लिए भी दो घंटे से अधिक का ब्लॉक लिए जाने पर मंडल अधिकारी मेंटेनेंस कार्य पर निगरानी रखेंगे। यह भी विचार किया जा रहा है कि लंबा ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस किए जाने की स्थिति में यदि एक ट्रैक को शुरू रखकर काम किया जा सकता है तो ट्रेनों को निकालने की कोशिश भी की जाए।

ट्रेनों को कहीं भी अनावश्यक रोककर लेट न किया जाए इस संबंध में जोन व मंडल स्तर पर व्यवस्था की गई है। मंडल स्तर पर लंबे ब्लॉक लेकर किए जाने वाले ट्रैक मेंटेनेंस की निगरानी भी की जा रही है। मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी

खबरें और भी हैं...