छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन रविवार को हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में शहरवासी इसे देखने पहुंचे।
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर
पूरे भारत में रामायण के संदर्भ में कई ग्रंथ लिखे गए है। इसमें उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक रामायण के बारे में लिखा गया है। ऐसे ग्रंथों में रामायण में अलग-अलग शैली के चित्र बनाए गए है। जैसे पहाड़ी शैली, बुंदी शैली, बुंदेली शैली, बाहू शैली, जोधपुर शैली, मारवाड़ी शैली, मुगल शैली, फाड शैली, वसोहली शैली, मालवा शैली, कालीघाट शैली, राजपूत शैली और तंजावुर शैली आदि शामिल है। इन्हीं सब शैलियों को लेकर पुरातत्व विभाग द्वारा गूजरी महल संग्रहालय में छायाचित्र प्रदर्शनी में लगाई गई। गुजरी महल संग्रहालय में चल रही प्रदर्शनी का समापन रविवार को हुआ। अंतिम दिन इस प्रदर्शनी को देखने के लिए 300 से अधिक शहरवासी पहुंचे। इस अवसर गुजरी महल संग्रहालय के डिप्टी डायरेक्टर एसआर वर्मा ने कहा कि यह चित्र हमें अतीत से रूबरू कराते हैं।
Photo Exhibition