ग्वालियर | माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि के विभिन्न काेर्सेस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रतिभागी एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई है। डिप्लोमा कोर्स को छोड़कर सभी कोर्सेस में एडमिशन के लिए 10 जून को देश के विभिन्न शहरों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है एमसीयू में मीडिया, कम्प्यूटर, आईटी और प्रबंधन सहित अन्य यूजी और पीजी कोर्सेस संचालित किए जाते हैं।