गर्मी का मौसम शुरू हाे गया है। इस मौसम में युवाओं के बीच खासतौर पर आर्टिफिशल ज्वेलरी का चलन ज्यादा देखा जा रहा है। इनमें स्टोन, वुडन, पेपर और फंकी ज्वेलरी खासतौर पर लड़कियों और महिलाओं को ज्यादा पसंद आ रही है। आर्टिफिशयल ज्वेलरी शॉप के संचालक संतोष गुप्ता का कहना है कि इस मौसम में पसीने के कारण मेटल की ज्वेलरी से स्किन संबंधी परेशानी ज्यादा होती हैं। साथ ही यह कुछ समय बाद अपनी चमक खो देती हैं। इसलिए अब लोग इन मेटल की ज्वेलरी के विकल्प तलाश रहे हैं। इसलिए इस प्रकार की ज्वेलरी इनको आकर्षित कर रही है। मार्केट में इस बार इन ज्वेलरी में हार, ब्रेसलेट, चूडी, अंगूठी सहित ईयररिंग्स आदि डिफरेंट डिजाइन में आए हैं।
मार्केट में मौसम को देखते हुए महिलाओं और लड़कियों के लिए ज्वेलरी में स्पेशल कलेक्शन आए
कंथा कलेक्शन
गर्मी को ध्यान में रखते हुए एथनिक ज्वेलरी की एक नई रेंज लाॅन्च की गई है, इसमें से एक है कंथा कलेक्शन। इसके झुमकों की विशेषता यह है कि इन्हें फ्रेंडशिप और रिलेशनशिप में ज्यादा कलेक्शन आया है।
फंकी में यह आए कलेक्शन
मार्केट में फंकी कलेक्शन भी इस समय सबसे ज्यादा आए हैं। इनमें ग्रामीण परिवेश, भारतीय संस्कृति पर आधारित डिजाइन ज्यादा हैं। इन दिनों मिक्स एंड मैच का भी खूब ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में यह ज्वेलरी बेहतर लुक देती है।
चोकता पटोला ज्वेलरी
चोकता पटोला ज्वेलरी भी इस मौसम में पसंद की जा रही है। पटोला सेट्स ट्रेडिशनल साड़ीज के साथ परफेक्ट लुक देते हैं, जो एलीगेंट भी लगती है। यह किसी भी सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट ज्वेलरी है।
बैंगल ब्रेसलेट
इस समय बैंगल ब्रेसलेट्स ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इन बैंगल ब्रेसलेट्स में कनेक्टेड रोज होते हैं, जो आपकी हैंडराइटिंग में लिखे डिफरेंट वर्ड्स को कैरी करते हैं। लड़कों में इन ब्रेसलेट्स की डिमांड ज्यादा है।