पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सफलता के लिए खुद पर विश्वास रखो और मेहनत भी करते जाओ

सफलता के लिए खुद पर विश्वास रखो और मेहनत भी करते जाओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता, सिर्फ खुद पर विश्वास रखकर मेहनत करते जाओ। यही मंत्र आपको जीवन में सफल बनाएगा। टीवी सीरियल इंडस्ट्री में भी इसी मंत्र के आधार पर आप सफल बनेंगे। यह बात टीवी सीरियल आर्टिस्ट गुलशन पांडे ने कही। वे रविवार को आईटीएम ग्लोबल स्कूल के 15 दिवसीय समर कैंप के समापन पर स्टूडेंट्स को सफलता के टिप्स दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि देशभक्ति के लिए शहीद हुआ जाए, हम अच्छे इंसान बनकर भी समाज को कुछ दे सकते हैं, यह भी एक देशभक्ति का काम है। इस अवसर पर खिलाड़ी बबीता मांडलिक, पल्लवी भारद्वाज, आईटीएम यूनिवर्सिटी के एमडी डॉ. दौलत सिंह चौहान, स्कूल के प्राचार्य अजय लाल सहित स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम से पहले कलाकार गुलशन पांडे ने स्टूडेंट्स को अभिनय की बारीकियां सिखाईं।

नाटक का मंचन करते स्टूडेंट्स।

नाटक से जागरूकता का संदेश

रिश्ता सिर्फ इंसान के बीच ही नहीं बल्कि जीव और निर्जीव के बीच भी होता है। वक्त, दोस्त, रिश्ते हमें मुफ्त में मिलते हैं। इनकी कीमत हमें तब पता चलती है, जब यह हमसे खो जाते हैं। प्रकृति से दूर जाकर और उसे नुकसान पहुंचाकर भले ही हमें आज कुछ महसूस नहीं हो रहा, लेकिन इसके दुष्प्रभाव प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हम पर पड़ रहे हैं। हमें इसका संरक्षण करना होगा। यह संदेश पापा खो गए नाटक के माध्यम से दिया गया।

आगे बढ़ने के मूलमंत्र

पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी गतिविधियों में भी हिस्सा लें।

अभिनय के साथ आपको बेहतर ढंग से पढ़ना भी होगा।

ड्रामा पर्सनालिटी डवलपमेंट का बेहतर माध्यम।

जो भी सीखें, पूरी लगन के साथ।

चंदा मामा चले गए...

कार्यक्रम की शुरुआत समर कैंप के वीडियो दिखाने के साथ हुई। इसके बाद नर्सरी और ग्रेड-2 के स्टूडेंट्स ने कविता चंदा मामा चले गए, तारों को भी ले गए...सुनाई।

खबरें और भी हैं...