पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्रशिक्षण का एक रूप पाठ्यक्रम होना जरूरी

प्रशिक्षण का एक रूप पाठ्यक्रम होना जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | हमारे यहां अच्छे खिलाड़ी और एथलीट की कमी नहीं है। लेकिन प्रशिक्षण का एक रूप पाठ्यक्रम न होना समस्या है। सभी प्रशिक्षक अगर अपने अनुसार प्रशिक्षण दें और उनमें अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान न रखा जाए तो निश्चित ही परिणाम आपके पक्ष में न जाएगा। इसलिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखना होगा। यह बात वक्ताओं ने कही। वे एलएनआईपीई में सीईसीएस लेवल-1 कोर्स में प्रतिभागियों को जानकारी दे रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि इस कोर्स का फायदा प्रतिभागियों के अलावा एथलेटिक्स के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे युवाओं को भी होगा। आने वाले समय में यह प्रशिक्षित लोग ही उन्हें आगे आने में मदद करेंगे। इस अवसर पर प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

खबरें और भी हैं...