एनसीसी कैडेट्स ने शहर में दो अलग-अलग जगह रैली निकाली।
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर
एनसीसी कैडेट्स की दो रैली, साइकिल रैली ग्रुप मुख्यालय से सुबह 7.45 बजे शुरू हुई। वहीं पैदल रैली सुबह 8 बजे। उद्देश्य लोगों को स्वच्छता का महत्व बताना। रविवार को 15 एमपी एनसीसी बटालियन की ओर से निकाली गई साइकिल रैली ग्रुप मुख्यालय से गुड़ा-गुड़ी का नाका होती हुई कैंसर पहाड़ी पर समाप्त हुई। वहीं पैदल रैली आमखो बस स्टैंड से कैंसर हॉस्पिटल तक पहुंची। इस दौरान कैडेट्स ने लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया।