पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • हमारे समाज की धरोहर हैं बुजुर्ग, उनका सम्मान करें

हमारे समाज की धरोहर हैं बुजुर्ग, उनका सम्मान करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरण बचाने में पेड़ सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए पौधे जरूर लगाना चाहिए और उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। यह बात डॉ. ज्योति शर्मा ने कही। वे भारत विकास परिषद के बाल संस्कार शिविर में बोल रही थीं। इस मौके पर डॉ. शैलजा दीक्षित ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं हमें उनका सम्मान करना चाहिए। वे हमेशा हमें सही मार्गदर्शन देते हैं। इसके अलावा उन्होंने पानी बचाने का संदेश देते हुए कहा कि पानी की बर्बादी हमें रोकनी होगी। इसके बाद बच्चों को यातायात के नियम और उनके पालन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर रीना अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, डॉ. कल्पना तिवारी, श्याम बत्रा, जया निगम, सुधा बांदिल, डॉ. कुहु दीक्षित, प्रीति शर्मा, अनीता रस्तोगी सहित प्रतिभागी बच्चे मौजूद रहे।

भोजन और स्वच्छता पर ध्यान दें

शिविर में डॉ. ज्योति प्रियदर्शिनी ने कहा कि हमें भोजन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कई बार भोजन साफ जगह पर नहीं बनता, जो बीमारी का कारण बनता है। वहीं अगर बिना हाथ धोए हम कुछ भी खाते हैं तो हाथों के पंजे के बैक्टीरिया हमारे पेट में जाते हैं, जिससे हम बीमार होते हैं। इसलिए साफ-सफाई भी जरूरी है।

अंडे की ट्रे से बनाए फूल

शिविर में प्राची श्रीवास्तव ने अंडे की ट्रे से फूल बनाने की कला बच्चों को सिखाई। उन्होंने बताया कि ट्रे को फूलों के आकार में काटकर उसमें तरह-तरह के रंग भर सकते हैं। फिर इन्हें एक डंडी के साथ जोड़कर फ्लॉवर पॉट में लगा दिया जाता है। इसके अलावा उन्होंने गिफ्ट बॉक्स बनाने के बारे में भी बताया। इस शिविर में पेरिस मांडिल ने बच्चों को नृत्य के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...