पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 200 का हुआ परीक्षण, बताया रोज करें व्यायाम, नहीं होगी डायबिटीज

200 का हुआ परीक्षण, बताया-रोज करें व्यायाम, नहीं होगी डायबिटीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों को डायबिटीज से बचने के टिप्स देते डॉ. नवीन अग्रवाल।

ग्वालियर | इम्पैक्ट फाउंडेशन की ओर से रविवार को मधुमेह जागरूकता के अंतर्गत छत्री मंडी स्थित लेडीज पार्क में शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. नवनीत अग्रवाल ने 200 मरीजों का परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन खाने से वजन नियंत्रित होता है। साथ ही आपको डायबिटीज होने की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि दिन में जहां तक संभव हो चाय और मिठाई से दूरी बनाएं। कई बार लोगों का लगता है कि यह मिठाई शुगर फ्री हैं, लेकिन मात्र शक्कर नहीं होने से उसमें शुगर नहीं होगी यह संभव नहीं है। इसलिए इन्हें खाने से आप लोगों को परहेज करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...