कार्यशाला में योग के आसन सीखते प्रतिभागी।
ग्वालियर | विवेकानंद नीडम में इन दिनों योग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें योग और प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ और इनका बेहतर तरीके से उपयोग कैसे कर सकते हैं, इसकी जानकारी एक्सपर्ट ने दी। इसमें शामिल प्रशिक्षणार्थियों को योग के विभिन्न आसन के बारे में भी बताया गया। शिविर में गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति के अध्यक्ष डाॅ. एके अरुण ने ‘भोजन एवं योग’ विषय पर जानकारी दी।