स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर
ग्वालियर में सोमवार से राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा के मुकाबले खेले जाएंगे। विभिन्न वर्गों में आयोजित होने जा रही दो दिवसीय स्पर्धा के मुकाबले जैन छात्रावास में खेले जाएंगे जिसमें अंडर-9 व सीनियर सिटीजन वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते दिखेंगे। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि इस आयोजन में जिला स्तरीय चयन स्पर्धा में चयनित खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। अंडर 9 शतरंज स्पर्धा में चयनित दो-दो बालक एवं बालिकाएं राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगी वहीं राज्य स्तरीय सीनियर सिटीजन शतरंज स्पर्धा से चयनित दो खिलाड़ी ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। स्पर्धा में खिलाड़ियों को 6 चक्रों का सामना करना पड़ेगा। स्पर्धा की शुरुआात सोमवार सुबह 10 बजे से होगी। पहले दिन तीन राउंड पूरे खेले जाएंगे जबकि दूसरे दिन भी तीन राउंड खेले जाएंगे।