पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • शाम सात बजे के बाद बंद हो जाते हैं शहर के वाटर एटीएम

शाम सात बजे के बाद बंद हो जाते हैं शहर के वाटर एटीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार शाम 7.40 बजे फूलबाग स्थित वाटर एटीएम बंद था।

DB Star

ग्वालियर डीबी स्टार

शहर में 11 स्थानों पर लगाए गए वाटर एटीएम शाम सात बजे के बाद बंद कर दिए जाते हैं जबकि इन्हंे रात 10 बजे तक खुलना चाहिए। इन वाटर एटीएम पर तैनात कर्मचारी वेतन देरी से मिलने के कारण जल्दी बंद कर चले जाते हैं। कई स्थानों पर लगे वाटर एटीएम में ठंडा पानी पीने के लिए बोतल तक की व्यवस्था नहीं है, जबकि नगर निगम से हुए अनुबंध के मुताबिक लोगों को बोतल में पानी देने का प्रावधान है और इसके लिए बाकायदा दो रुपए का शुल्क भी निर्धारित किया गया है। इस मामले में ठेकेदार फर्म के अफसर सिक्कों के रूप में पैसा मिलने और बैंकों में जमा न होने को इसका कारण बता रहे हैं। शेष पेज 2 पर

live

शिकायत आई है, चेक कराएंगे

 यह वाटर एटीएम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत संचालित किए जा रहे हैं। इनके जल्दी बंद होने और पानी न मिलने संबंधी शिकायतें भी हमारे पास आई हैं। मैं इसे चेक करा रहा हूं। जल्द ही इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। विनोद शर्मा, आयुक्त नगर निगम

खबरें और भी हैं...