पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • िमनिमम बैलेंस के कारण बंद हुए अधिकांश खाते

िमनिमम बैलेंस के कारण बंद हुए अधिकांश खाते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

कुछ छात्रों की शिकायत पर डीबी स्टार टीम गत बुधवार दोपहर डेढ़ बजे दाल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कियोस्क सेंटर पहुंची। यहां मौजूद संचालक रानू सोनी से जब स्टूडेंट अकाउंट खोलने के लिए बात की गई, तो उनका कहना था कि 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों के खाते नहीं खुल पा रहे हैं। हम यहां से फॉर्म फीड कर देते हैं, लेकिन सॉफ्टवेयर उसे कैंसिल कर देता है। इसके बाद टीम शाम चार बजे दर्जी ओली स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कियोस्क सेंटर पहुंची। यहां भी संचालक ने 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों के खाते खोलने से इनकार कर दिया।

धांधली रोकने लिए खुलवाए थे खाते: प्रदेश सरकार ने स्कॉलरशिप भुगतान में होने वाली धांधलियों पर रोक लगाने के लिए छात्रों के बैंक खातों में भुगतान की व्यवस्था लागू की है। इसके लिए प्रत्येक स्टूडेंट को खाता खुलवाना अनिवार्य कर दिया गया था। बैंकों ने भी इस दौरान आयु का कोई बंधन नहीं रखा था। नोट बंदी लागू होने के कुछ माह बाद बैंकों ने बचत खातों में मिनिमम बैलेंस रखने की स्कीम भी लागू कर दी। ऐसे में इन खातों में स्कॉलरशिप की राशि आने तक अभिभावकों ने मिनिमम बैलेंस रखा, लेकिन छात्रवृत्ति की रकम आने के बाद खातों से पूरा पैसा निकाल लिया। मजबूरन बैंकों को ये खाते बंद करने पड़े।

28 तरह की मिलती हैं छात्रवृत्ति

मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को 28 तरह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसमें न्यूनतम 100 रुपए से लेकर छह हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप देने का प्रावधान है। शासन द्वारा सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना, सफाई एवं जोखिम पूर्ण कार्य छात्रवृत्ति, अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति योजना, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जनजाति वर्ग छात्रवृत्ति योजना, मप्र भवन एवं निर्माण श्रमिक के दो बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निःशक्तजन छात्रवृत्ति योजना, सुदामा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद पोस्ट मैट्रिक प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना, सुदामा शिष्यवृत्ति योजना, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना, मृत/अपंग/सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी के बच्चों को छात्रवृत्ति, पितृहीन कन्याओं को छात्रवृत्ति, इकलौती बेटी को शिक्षा विकास छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति कन्या साक्षरता प्रोत्साहन राशि एवं कन्या साक्षरता प्रोत्साहन राशि आदि शामिल हैं।

सॉफ्टवेयर की दिक्कत है

 सॉफ्टवेयर की दिक्कत के कारण 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों के बैंक अकाउंट नहीं खुल पा रहे हैं। कियोस्क सेंटरों से भी यही दिक्कत आ रही होगी। अब हम ब्रांचों के माध्यम से इन छात्रों के खाते खोल रहे हैं, क्योंकि वहां आधार वेरीफिकेशन भी हो जाता है। छात्रों के अभिभावकों को भी लिंक किया जा रहा है। ओपी सैनी, सीनियर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक

माता-पिता के साथ करते हैं लिंक

 10 वर्ष से अधिक आयु के छात्र के पास आधार कार्ड होने की स्थिति में उसका खाता खोल दिया जाता है। इसके अलावा हम माता-पिता के अकाउंट से भी उसे लिंक कर देते हैं। वैसे हमने 18 वर्ष से कम आयु के छात्रों के खाते खोलने से इनकार नहीं किया है, लेकिन अगर कियोस्क सेंटर संचालक खाते नहीं खोल रहे हैं, तो मैं सोमवार को इसे चेक कराऊंगा। अवधेश सक्सेना, चीफ मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

खबरें और भी हैं...