पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बांस से खीचकर निकाले होर्डिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेड़ पर बंधा होर्डिंग निकालता कर्मचारी।

नियम तोड़ने पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं ...

स्वागत के लिए लगाए गए बैनरों से टूटे पेड़

शहर में अवैध रूप से पोस्टर, बैनर लगाने वालों पर नगर निगम प्रशासन कार्रवाई करता है और जुर्माना भी वसूलता है लेकिन बीते पांच दिन पहले रोसकोर्स रोड पर सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए बैनर व पोस्टरों पर कार्रवाई करने की हिम्मत निगम प्रशासन नहीं कर सका।

ग्वालियर डीबी स्टार

भारतीज जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए गत दिवस शहर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोला का मंदिर चौराहे से पड़ाव तक के डिवाइडरों को बैनरों से पाट दिया। कई पेड़ों पर तो कीलों से बैनर ठोक दिए गए। जब तक प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह शहर में रहे तब तक प्रशासन व निगम अफसर नियम विरुद्ध तरीके से लगाए गए इन बैनरों को हटवाने की हिम्मत नहीं जुटा सके, लेकिन जैसे ही भाजपा नेता दोपहर 2 बजे मंगला एक्सप्रेस से भोपाल जाने के लिए रेसकोर्स रोड से रेलवे स्टेशन पहुंचे तब नगर निगम का मदाखलत अमला इन बैनरों को हटवाने में जुट गया।

दोपहर 3 बजे 41 डिग्री तापमान में नगर निगम के मदाखलत दस्ते के कर्मचारी इन बैनरों को हटाने में लगे रहे। जिला प्रशासन व नगर निगम का स्पष्ट निर्देश हैं कि शहर में कोई भी राजनैतिक दल, विज्ञापन एजेंसी या कोई अन्य व्यक्ति अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर बैनर-पोस्टर नहीं लगा सकता। बावजूद इसके प्रशासन के अफसर व कर्मचारी पार्टी के इन अवैध बैनरों को हटाने की हिम्मत नहीं कर सके। इस मामले में जिला प्रशासन व नगर निगम के अफसरों ने कहा कि सड़कों या डिवाइडर पर लगाए गए पौधों पर कोई भी बैनर नहीं टांग सकता है। हम मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।

डिवाइडर पर खड़े पेड़ों पर 500 से अिधक बैनर लगाने से टूट गईं शाखाएंं

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोला का मंदिर चौराहे से लेकर पड़ाव पुल तक दो किलोमीटर के एरिया में स्वागत के लिए 500 से अधिक बैनर व होर्डिंग लगाए। चूिक मौसम आंधी व तेज हवा का था इसलिए इन बैनरों को डिवाइडरों पर खड़े छोटे-छोटे पेड़ों पर लोहे के तार की सहायता से मजबूती से बांध दिया गया था। मजबूती से बंधे इन बैनरों व पोस्टरों को जब निगम के अमले ने जल्दबाजी में हटाया तो कई पेड़ों की डालियां टूट गईं। कुछ छोटे पेड़ों के तने तक टूट गए। इस दौरान कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा।

नाम सामने आने पर कार्रवाई करते हैं

 शहर में सार्वजनिक स्थानों व शासकीय संपत्ति पर होर्डिंग-बैनर लगाना गैर कानूनी कार्य है। जो लोग डिवाइडर या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग या बैनर लगाते हैं उनके नाम सामने आने पर हम उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। पेड़ों पर किसने होर्डिंग लगाए, इस मामले को हम शीघ्र ही दिखवाते हैं। केशव सिंह चौहान, मदाखलत अिधकारी, नगर निगम

खबरें और भी हैं...