पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सिटी सेंटर और थाटीपुर में 10 मिनट बारिश, 1 घंटे में 5 डिग्री लुढ़का पारा

सिटी सेंटर और थाटीपुर में 10 मिनट बारिश, 1 घंटे में 5 डिग्री लुढ़का पारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाम 5.20 बजे सिटी सेंटर का नजारा

वेदर रिपोर्टर | ग्वालियर

राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा के कारण शहर में दोपहर 2:30 बजे तक लोग बेचैन रहे। इसके बाद बादल छा गए। लेकिन शाम 5 बजे 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से शहर के कुछ हिस्सों में पेड़ टूटकर जमीन पर आ गिरे। इस दौरान सिटी सेंटर व थाटीपुर क्षेत्र में 10 मिनट तक बारिश हुई। जबकि लश्कर, ग्वालियर विस सहित अन्य क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी कर बादल छंट गए। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम 5 बजे जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस था। वहीं एक घंटे बाद 6 बजे 5 डिसे लुढक़कर 35 डिग्री पर आ गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.2 डिसे गिरावट के साथ 43.6 डिसे दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिसे बढ़त के साथ 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।

शहर एक, नजारे अलग-अलग

एजी ऑफिस: यहां शाम 5 बजे आंधी से धूल उड़ रही थी। सिटी सेंटर: यहां इसी वक्त बारिश हो रही थी। थाटीपुर: तेज पानी के कारण मौसम विभाग कार्यालय में 1.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। फूलबाग: यहां व जयेंद्रगंज क्षेत्र में तेज हवा से धूल उड़ रही थी। सिर्फ बूंदाबांदी हुई।

खबरें और भी हैं...