ग्वालियर| शहर के कई क्षेत्रों में शनिवार को सात घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हस्तिनापुर उपकेंद्र से संबंधित सभी क्षेत्र, सिरसौद उपकेंद्र से संबंधित सभी क्षेत्र, रनगंवा उपकेंद्र से संबंधित सभी क्षेत्र, बेहट उपकेंद्र के समस्त क्षेत्र और जखारा उपकेंद्र से संबंधित समस्त क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।