ग्वालियर| हरसी बांध से मवेशियों के पीने के लिए शुक्रवार को नहर में पानी छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र के कुएं व नालों में पानी न होने से मवेशियों के मरने की शिकायत प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन से की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री श्री बिसेन जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा व प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। बाद में जल संसाधन मंत्री ने मुख्य अभियंता को हरसी बांध से नहर में पानी छोड़ने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के बाद शुक्रवार शाम को ही बांध से 75 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।