पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दुकानें बेचने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के 8.70 लाख रुपए हड़पे

दुकानें बेचने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के 8.70 लाख रुपए हड़पे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनदयाल नगर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को कुशवाह मार्केट में 3 दुकानें बेचे जाने का एग्रीमेंट कर दो प्रॉपर्टी डीलरों ने उनसे 8.70 लाख रुपए ले लिए। बुजुर्ग महिला ने जब रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो वह धमकी देने लगे। इस बीच बुजुर्ग महिला के बेटे ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिन लोगों ने दुकानें बेचने का सौदा किया है, उनके नाम पर दुकानें हैं ही नहीं। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

दीनदयाल नगर में रहने वाली शिया भदौरिया (65) प|ी स्व. शशिभूषण भदौरिया ने 2015 में प्रॉपर्टी डीलर नवनीत भारद्वाज और स्वरूप सिंह से कुशवाह मार्केट में 3 दुकान का सौदा 15 लाख रुपए में किया था। एग्रीमेंट के समय उन्होंने 8.70 लाख रुपए दे दिए थे। इसके साथ ही तय हुआ था कि बाकी रुपया रजिस्ट्री के समय दे दिया जाएगा। एग्रीमेंट के कुछ समय बाद ही बुजुर्ग महिला अपने कोचिंग संचालक बेटे वीरेंद्र सिंह के साथ इन लोगों से मिलीं और रजिस्ट्री करने के लिए कहा। लेकिन यह दोनाें टालते रहे। वीरेंद्र ने इन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिन दुकानों का सौदा नवनीत भारद्वाज ने किया है, वह उसके नाम पर ही नहीं हैं। मां-बेटे रुपया वापस करने के लिए दबाव डाला तो यह लोग कहने लगे कि रुपया तो डूब गया, कहीं शिकायत करोगे को तो जान और चली जाएगी। इसके बाद शिया भदौरिया ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस और महाराजपुरा थाने में की थी। पुलिस ने शिकायत की जांच करने के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

दो प्रॉपर्टी डीलरों ने तीन दुकानों का सौदा किया था

रजिस्ट्री कराने की कहने पर देने लगे धमकियां

खबरें और भी हैं...