ट्रेन आई, ट्रैक से प्लेटफार्म पर नहीं चढ़ पाया युवक गिरकर घायल
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर दो बजे एक युवक घायल हो गया। युवक ट्रैक को क्रॉस कर सामान के साथ प्लेटफार्म एक पर चढ़ रहा था। युवक सामान उठा रहा था तभी मंगला एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर आ गई। इस पर युवक सामान छोड़कर तेजी से प्लेटफार्म पर चढ़ा और प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गया। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री व जीआरपी, आरपीएफ के सुरक्षा कर्मी युवक के पास पहुंचे लेकिन वह कार्रवाई के डर से भाग गया। युवक के मुंह में चोट लगी थी।