पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मंत्रियों ने विकास यात्राएं निकालकर किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण

मंत्रियों ने विकास यात्राएं निकालकर किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार के मंत्री सरकार के कामों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने विकास यात्राएं निकाल रहे हैं। शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने दीनदयाल नगर में तो नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह ने गुढ़ा क्षेत्र में विकास यात्राएं निकालीं। इस दौरान कुल 10.49 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। मंत्री माया सिंह ने 6 करोड़ 78 लाख रुपए व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने 3 करोड़ 71 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास: दीनदयाल नगर गेट नं. 2 से कुशवाह कॉम्प्लेक्स तक 3 करोड़ 72 लाख की लागत से बनी सीसी रोड़ और गेट नं.-1 से सिंधिया स्टेच्यू तक, सर्विस रोड महाराजा कॉम्प्लेक्स से कुशवाह कॉम्प्लेक्स तक व चौहान प्याऊ से चावला चौराहे तक कुल एक करोड़ 31 लाख की लागत से बनी डामरीकरण सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने दीनदयाल नगर के जीएम एवं जीएल सेक्टर में एक करोड़ 31 लाख की लागत से बनने जा रही डामरीकरण सड़क का भूमि पूजन भी किया।

जयभान सिंह पवैया आज निकालेंगे जन संवाद एवं जन कल्याण यात्रा

उच्च शिक्षा मंत्री 19 मई को ग्वालियर के तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगे। शनिवार को वे ग्वालियर विधानसभा में जनसंवाद एवं जन कल्याण यात्रा निकालेंगे। वे हीरा भूमियां में पानी की टंकी, मानस विहार कॉलोनी में सीसी रोड, लक्ष्मण पुरा रेलवे क्रॉसिंग से आबकारी कार्यालय तिराहे तक डामरीकरण और साकेत नगर पार्क में पानी की टंकी आदि विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे।

खबरें और भी हैं...