पुस्तकें कैसे पहुंचे गांव विषय पर चर्चा आज
ग्वालियर | राष्ट्रीय पुस्तक मेला में पुस्तकें कैसे पहुंचें गांव विषय पर शनिवार शाम साढ़े छह बजे से परिसंवाद का आयोजन होगा। ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान के अध्यक्ष देव श्रीमाली ने बताया कि इसमें एनबीटी के हिंदी विभाग के संपादक पंकज चतुर्वेदी,वरिष्ठ लेखक प्रमोद भार्गव, वरिष्ठ पत्रकार डॉ.राम विद्रोही तथा जनसंपर्क विभाग के सेवा निवृत्त संयुक्त संचालक सुभाष अरोड़ा संबोधित करेंगे। इसमंे परितोष मालवीय की अशांत विश्व में भारत की सुरक्षा का पुस्तक का विमोचन भी होगा।
साहित्य एवं इतिहास विषय पर परिचर्चा कल: नारायणी साहित्य अकादमी शाखा मध्यप्रदेश की ओर से 20 मई को राष्ट्रीय पुस्तक मेले में शाम 5:30 बजे से परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसमें साहित्य एवं इतिहास के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से नई पीढ़ी का मार्गदर्शन विषय पर चर्चा होगी।