ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में योग के अलग-अलग आसन करते प्रतिभागी।
Summer Camp
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर
शहर के शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ग्रामीक्षा की ओर से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्र-छात्राओं को पेंटिंग, योग, ताइक्वांडो, डांसिंग एंड सिंगिंग, एक्टिंग, खो-खो आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें संस्था के 100 वॉलंटियर्स प्रशिक्षण दे रहे हैं।
शिविर में पेंटिंग बनाता प्रतिभागी।