पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जीवन में आगे बढ़ना है तो सीखना हर उम्र में रखे जारी

जीवन में आगे बढ़ना है तो सीखना हर उम्र में रखे जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीआई ग्वालियर स्वर्णिम द्वारा माधव कॉलेज में ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें नेशनल ट्रेनर नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सपने देखना जरूरी है। जब आप सपने देखते हैं तो हमेशा उसे पाने के लिए कुछ नया सीखते हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि इसे तीन भागों में बांट लें। इसमें कुछ लक्ष्य ऐसे होते हैं जो शॉर्ट होते हैं, इन्हें कम समय में पाया जा सकता है। इसके बाद दूसरे स्थान पर आते हैं मिड टर्म गोल, इन्हें एक निश्चित समय में पाना होता है। सबसे अंत में होता है लाँग टर्म गोल। हर किसी का यही उद्देश्य होता है, लेकिन यदि आप शॉर्ट और मिड टर्म गोल हासिल कर लेते हैं तो अंतिम लक्ष्य को पाना आसान हो जाता है।

Club ‌Event

खबरें और भी हैं...