प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने ग्वालियर फोर्ट पर पुरानी मूर्तियों के चित्र बनाए।
विश्व संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को फोर्ट पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर
संग्रहालय ही प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की जानकारी देते है। इसलिए इन धरोहर को सहेजने की जरूरत है। इसके द्वारा ही हमें अपने अतीत की जानकारी मिलती है।
कुछ इसी प्रकार के संदेश प्रतिभागियों ने चित्रों के माध्यम से दिए। अवसर था शुक्रवार को विश्व संग्राहलय दिवस पर एएसआई म्यूजियम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो ग्रुप में हुई। पहले ग्रुप में स्कूलों के छात्र- छात्राएं और दूसरे ग्रुप में फाइन आर्ट कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल थे। स्कूल स्तर पर विशाल आर्य और कॉलेज स्तर साक्षी गुप्ता विजेता रहीं।
Painting Competition