पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 40 छात्रों ने 6 महीने में बनाई 8 शॉर्ट फिल्में

40 छात्रों ने 6 महीने में बनाई 8 शॉर्ट फिल्में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक यूनिवर्सिटी में 19 मई को फिल्म फेस्टीवल का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों के चलते यूनिवर्सिटी कैंपस में शुक्रवार को बीपीए के स्टूडेंट्स ने नाटकों की रिहर्सल की। साथ ही शॉर्ट मूवीज के प्रदर्शन के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 6 महीने से लगातार यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर ही फिल्मों की शूटिंग की गई। इसमें यूनिवर्सिटी के चौकीदार से लेकर टीचर्स तक ने एक्टिंग की है। इसमें 8 कैटेगरी में अलग-अलग थीम पर फिल्में बनाईं गई हैं। यह टास्क यूनिवर्सिटी के थिएटर डिपार्टमेंट की ओर से छात्र-छात्राओं को दिया गया था। इसे 40 छात्रों ने पूरा किया।

म्यूजिक यूनिवर्सिटी में बीपीए के स्टूडेंट्स ने तैयार की फिल्म

Today ‌Film Festival

आज फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी फिल्म और नाटक, निर्णायक कमेटी करेगी इनकी समीक्षा

माला समाया | इस फिल्म में कॉलेज के कुछ सीनियर्स एक लड़की की रैगिंग लेते हैं। वह रैगिंग का विरोध करती है और कहानी के अंत में सभी सीनियर उस लड़की से माफी मांगनी पड़ती है।

लाइफ अस अ एडिक्ट | यह फिल्म नशामुक्ति पर बनी है। तीन मिनट की इस फिल्म में नशे के दुष्परिणाम को दिखाया है। साथ ही युवा नशा क्यों करते हैं इसे दिखाया है।

ट्यूबलाइट | यह फिल्म ह्यूमन साइकोलॉजी पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि जब व्यक्ति समाज से दूर होता है तो उसे सबसे ज्यादा गुस्सा आता है।

छात्र-छात्राएं नाटक की भी प्रस्तुति देंगे।

फिलींन समलैंगिक | इसकी कहानी समलैंगिकता पर आधारित है। इसमें एक लड़का पोर्न वीडियो देखता है और उसके मन में अपने ही दोस्त के साथ गलत करने के ख्याल आ जाते हैं। यह 3 मिनट की फिल्म है।

टेक रिएक्शन | इसमें स्वच्छ भारत अभियान थीम पर फिल्म की कहानी बनाई है। इसमें दुकान पर प्लास्टिक के उपयोग और बाद में उसको बैन करने के कई दृश्य फिल्माए गए हैं। यह शॉर्ट फिल्म 4 मिनट की है।

अनलॉक द व्यू | इसमें गरीब की कहानी को दिखाया गया है। इसमें दिखाया है गरीब व्यक्ति की ईमानदारी को दिखाया है। पांच मिनट की इस फिल्म में गरीब के प्रति लोगों के नजरिए को दिखाया है।

अ टाइट स्लेप | यह जमींदार की कहानी है। इसमें किसान के कर्ज में फंसने को दिखाया है। कभी बच्चों की शादी और कभी फसल के लिए उधार मांगने दिखाया है।

विजन | 4 मिनट की इस फिल्म में एक लड़का हर चीज को अलग नजरिए से देखता है। जो चीज जितनी अलग होती है, उसे उसी रूप में संजोने की कोशिश करता है।

खबरें और भी हैं...