सेमिनार में स्थानीय और बाहर की फैकल्टी ने संबोधित किया।
ग्वालियर | जादौन आईएएस/पीएससी संस्थान पर 10वी एवं 12वीं में पास होने वाले स्टूडेंट्स के लिये एक सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें आनंद जादौन एवं दिल्ली की एक्सपर्ट टीम द्वारा स्टूडेंट्स को मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने स्टूडेंट्स को प्रशासनिक सेवा एवं अन्य सरकारी सेवाओं के लिए जानकारी दी। संस्थान ने 10वीं एवं 12वीं के परिणाम में पास हुए परीक्षार्थियों को किन-किन फील्ड में कॅरियर बना सकते हैं इसके बारे में भी बताया।