पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 और 45 ए टीम का विजयी आगाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|ग्वालियर

एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान दूधिया रोशनी में खेले जा रहे ग्वालियर पूर्व विधानसभा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 18-ए और 45- ए टीम ने विजयी आगाज किया। 18- ए ने शुक्रवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में 19 ए टीम को 51 रन से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। उधर 45 ए ने 56 एफ के खिलाफ 132 रन से बड़ी जीत हासिल की।

जन उत्थान न्यास द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में 18 ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 114 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच समेंद्र जादौन ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में 19 ए 63 रन पर ढेर हो गई। दूसरे मैच में 45 ए ने 163 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में 56 एफ सिर्फ 31 रन ही बना सकी। एक अन्य मुकाबले में 58 ए टीम 76 रन के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में आसान से लगने वाले इस लक्ष्य को 60 ए हासिल नहीं कर सकी।

खबरें और भी हैं...