पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • आयुषी व आेजस्व बने जिला चैंपियन अब स्टेट चैस चैंपियनशिप में खेलेंगे

आयुषी व आेजस्व बने जिला चैंपियन अब स्टेट चैस चैंपियनशिप में खेलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|ग्वालियर

ओजस्व सिंह ने अर्पणराज भारद्वाज को तथा आयुषी ने अदिति को शिकस्त देकर जिला स्तरीय अंडर 19 शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन बनीं। अब ये खिलाड़ी 8 से 10 जून तक जबलपुर में खेली जाने वाली स्टेट चैंपियनशिप में अपनी-अपनी चालों का प्रदर्शन करेंगे।

जिला शतरंज संघ ग्वालियर द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को बालक वर्ग में अभिषेक दत्त ने भी कार्तिक अग्रवाल को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अथर्व वाजपेयी तीसरे और आयुष मिश्रा चौथे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग के मुकाबले 3 घंटे से अिधक समय तक देखने को मिले। दूसरे स्थान के लिए हुए मैच में आर्यो गुर्जर ने स्नेहा ढींगरा के साथ ड्रा खेला। स्नेहा ढींगरा ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। जबकि इस्वी सिंह को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। संघ के अध्यक्ष संजय कट्‌ठल ने बताया इस प्रतियोगिता के 4 बालक और 4 बालिकाएं स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

अंडर 9 और सीनियर सिटीजन की

दो दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप 21 से

माधव डिस्पेंसरी के सामने जैन छात्रावास में 21 मई से अंडर 9 एवं सीनियर सिटीजन की स्टेट शतरंज चैंपियनशिप के मुकाबले शुरू होंगे। जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। संघ के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया, अंडर 9 वर्ग में 2 बालक एवं 2 बालिकाओं का चयन नेशनल के लिए होगा। इसी तरह 2 सीनियर सिटीजन भी नेशनल खेलने के लिए क्वालिफाई करेंगे। चैंपियनशिप में िसर्फ मप्र और जिला शतरंज संघ से पंजीकृत खिलाड़ी ही अपनी-अपनी चालों का प्रदर्शन कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...