ग्वालियर | बास्केटबॉल में भी फिटनेस की अहम भूमिका रहती है। खिलाड़ी किसी भी पोजीशन पर खेले फिट नहीं है तो वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता है। इसके अलावा गेंद पर बैलेंस बनाए रखने पर भी ज्यादा फोकस रखना पड़ता है। यह टिप्स इंटरनेशनल कोच शिवा मैगान ने समर स्पोर्ट्स कोचिंग कैंप में प्रतिभागियाें काे दिए। स्पोर्ट सीड प्रो द्वारा आईपीएस कॉलेज में संचालित कैंप में शिवा ने सर्वप्रथम प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स स्किल्स को बेहतर बनाने के बारे में बताते हुए बास्केटबॉल के नियमों को भी समझाया।