मेले में 200 मीटर के ट्रैक पर दौड़ेंगे सौर ऊर्जा व्हीकल, 22 संस्थानों की टीम शामिल होंगी
ग्वालियर व्यापार मेले में बने 200 मीटर के ट्रैक पर सौर ऊर्जा व्हीकल दौड़ेंगे। 26 मई से यहां होने वाली प्रतियोगिता में देशभर से 22 टीम हिस्सा लेने आ रही हैं। इनसे प्रत्येक टीम में 10 से 12 स्टूडेंट्स रहेंगे। मेला प्राधिकरण और रिफ्रेंजेबल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता पहली बार होने जा रही है। प्रतियोगिता में व्हीकल के डिजाइन, कैटेगरी, बिजनेस, इनोवेशन, बेस्ट सस्पेंशन, लाइट व्हीकल सहित अन्य तकनीक पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए फेसिलिटेशन सेंटर के सामने वाले हिस्से का उपयोग ट्रैक के रूप में किया जाएगा। इसका फाइनल 30 मई को होगा।
Upcoming Event
ऐसा रहेगा शेड्यूल
26 को शुभारंभ के साथ टेक्निकल इंस्पेक्शन राउंड होगा। दूसरे दिन डिजाइन राउंड, तीसरे दिन इनोवेशन, टेक्निकल इंस्पेक्शन और बिजनेस राउंड होगा। चौथे दिन ब्रेक और एक्सीलरेटर राउंड और फाइनल में इंडोरेंस राउंड होगा। प्रत्येक राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों का चयन आगे के राउंड के लिए होगा।