शिविर में आए 500 कैडेट्स, सीखेंगे युद्ध कौशल की बारीकियां
15 एमपी एनसीसी बटालियन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत मंगलवार से हुई। इस मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल जोगिंदर तंवर ने कहा कि मंजिल फतह करने के लिए साहस और आत्मबल की जरूरत होती है। 10 दिवसीय शिविर में कैडेट्स को युद्ध कौशल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसमें ग्वालियर-चंबल संभाग से 500 कैडेट्स आए हैं।