एबीवी ट्रिपल आईटीएम में जुटेंगे देशभर के एक्सपर्ट
ग्वालियर | अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी ट्रिपल आईटीएम) की ओर से 19 मई से फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के ट्रिपल आईटी, आईआईटी जैसे संस्थानों के एक्सपर्ट को बुलाया गया है। एफडीपी का विषय डाटा एनालिटिक्स इन मैनेजमेंट रिसर्च रखा गया है। इसमें देशभर से स्कॉलर्स को बुलाया गया है, जो अपने-अपने पेपर भी प्रस्तुत करेंगे।