10 दिन होंगी प्रतियोगिताएं बच्चों को मिलेगा मौका
ग्वालियर | एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी की ओर से शहर में 10 दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत एक जून से होगी। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं विभिन्न वर्गों के लिए रहेंगी। इनमें चित्रांकन प्रतियोगिता एक जून को होगी। इसके बाद एकल नृत्य प्रतियोगिता, मेहंदी रचाओ और रंगोली सजाओ, युगल और समूह नृत्य, एकल गायन, एकल नृत्य और चेयररेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर कांउटर बनाए गए हैं। जानकारी के लिए इन पर संपर्क किया जा सकता है।