पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • परिजन सोते रहे, कमरे का ताला तोड़ चोर ले गए माल

परिजन सोते रहे, कमरे का ताला तोड़ चोर ले गए माल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर में परिजन सोते रहे और चोर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर नकदी और सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विनय नगर सेक्टर-2 में रहने वाले जसवंत राजपूत की भतीजी की शादी है। वह शादी के कार्ड बांटने के लिए भितरवार गए थे। रात हो जाने के कारण रविवार रात को वह भितरवार ही रुक गए। घर पर उनकी प|ी भारती और बच्चे थे। सभी एक ही कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे का ताला तोड़ा और चोर 8 तोला सोना व 60 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।वहीं, विनय नगर सेक्टर-1 में रहने वाले रविन्द्र कुमार के 10 हजार रुपए चोरी हो गए।

उधर, यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलवंत नगर स्थित हिमगिरी अपार्टमेंट में रहने वाले अभिषेक सक्सैना परिवार के साथ बरेली गए थे। उनके पड़ोस में ही उनका भतीजा अशोक सक्सैना रहता है। बीती रात चोर ने आसपास के फ्लैट की बाहर से कुंडी लगाई और अभिषेक के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गया। सुबह जब कुंडी नहीं खुली तो फोन कर फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लोगों से कुंडी खुलवाई। अभिषेक के फ्लैट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें फोन किया। फिलहाल सामान कितना चोरी हुआ यह पता नहीं लग सका है।

खबरें और भी हैं...