घई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाने पर जताई खुशी
ग्वालियर|वाल्मीक समाज एकता संघ ने भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में मुकेश घई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर खुशी जताई है। संघ के पदाधिकारियोंं एवं सदस्यों ने घई के निवास पर पहुंचकर स्वागत किया। इस मौके पर संघ के संस्थापक शेरू वाल्मीक, राम गोपाल सीहोत, रमेश भेरुआ, रमेश सूबेदार,बलबीर चंदोकर, अनिल नरबारे, बुध्धन चौधरी, बंटी पथरोड, रिंकू सीहोते, सुधीर डागौर, रोहित नरबारे आदि मौजूद थे।