पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • एसएएफ, पुलिस और आनंद विभाग लगाएंगे कैंप, सिखाएंगे डिफेंस और स्पोर्ट्स एक्टिविटी

एसएएफ, पुलिस और आनंद विभाग लगाएंगे कैंप, सिखाएंगे डिफेंस और स्पोर्ट्स एक्टिविटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदि आप इस बार समर कैंप ज्वॉइन करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। शहर में इस बार बीते वर्ष की तुलना में सबसे ज्यादा समर कैंप लगाए जाएंगे। इस बार समर कैंप को लेकर प्राइवेट संस्थाओं की अपेक्षा गवर्नमेंट डिपार्टमेंट ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी के चलते पुलिस प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, आनंद विभाग और एसएएफ भी इस बार समर कैंप लगाने जा रहे हैं। यह शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। इन कैंप के माध्यम से शहरवासियों को तीन लेवल पर दक्ष किया जाएगा। इनमें बच्चाें के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी, वुमन के लिए सेल्फ डिफेंस और युथ के लिए मोटिवेशन एवं लीडरशिप से जुड़े प्रोग्राम ज्यादा किए जाएंगे। इन कैंप में ज्यादा से ज्यादा बच्चों के साथ-साथ युवा शामिल हो सके, इसलिए इन्हें शहर के उन स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था रहती है। यह कैंप सुबह और शाम को दोनों में सत्रों में चलेंगे, ताकि लोग सुविधा के मुताबिक शामिल हाे सके।

गवर्नमेंट स्कूल में लगाए जाएंगे कैंप

आनंद विभाग की ओर से इस वर्ष भी समर वैकेशन में कैंप लगाए जाएंगे। यह कैंप शहर के गवर्नमेंट स्कूल में मई से शुरू होंगे। इन कैंप के लिए शहर के 11 स्कूलों को चयन किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा लश्कर के 5 स्कूल रहेंगे। इसके बाद उपनगर ग्वालियर और मुरार के 3-3 स्कूल का चयन किया गया है। इन स्कूलों में सुबह के सत्र में स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराई जाएंगी। यह कैंप मई से लेकर जून महीने तक रहेंगे। इनमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से करा सकते हैं। बीते वर्ष आनंद विभाग की ओर से लगाए गए इस प्रकार के समर कैंप शहर के 11 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर की ओर से बच्चों के लिए ट्रैकिंग कैंप शुरू कर दिए हैं।

सिखाई जाएगी हॉर्स राइडिंग और गेम्स

कंपू स्थित एसएएफ की ओर से भी इस बार समर कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप 5 मई से शुरू होकर 30 जून तक रहेगा। इस कैंप में दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पहले चरण में 14 साल से कम उम्र के बच्चों को अलग-अलग स्पोर्ट्स एक्टिविटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में 14 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी को सेल्फ डिफेंस, मेडिटेशन के साथ-साथ हॉर्स त राइडिंग की जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं पुलिस विभाग की ओर से बहोड़ापुर स्थित डीआरपी लाइन में समर कैंप लगाया जाएगा। इन कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन इस महीने के अंतिम सप्ताह से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इस कैंप में खासतौर पर स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। इसमें वॉलीबाल, फुटबाल सहित अन्यए एक्टिविटी कराई जाएंगी।

नगर निगम बाल भवन में लगाएगा कैंप

नगर निगम ग्वालियर और एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी की मिलकर बाल भवन में समर कैंप लगाएंगे। यह कैंप 1 मई से शुरू होकर 30 जून तक रहेगा। इस कैंप में कौन-कौन सी एक्टिविटी कराई जानी हैं, इस संबंध में एक बैठक होना शेष है। इस कैंप की जुड़ी फाइल फिलहाल निगमायुक्त विनोद शर्मा के पास हैं, उनके गेम की लिस्ट फाइनल करने के बाद कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

एलएनआईपीई में होंगी एरोबिक्स-स्पोर्ट्स

लक्ष्मीबाई शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर की ओर से भी समर वैकेशन में 45 दिन का कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप ओवरऑल फैमिली के लिए रहेगा। इसमें 30 के करीब एक्टिविटी होंगी। इसमें बच्चों के लिए गेम्स, पुरुषों के लिए योगा, मेडिटेशन, एरोबिक्स आदि एक्टिविटी कराई जाएंगी। इसमें सुबह के सत्र में स्वीमिंग के अलावा अन्य एक्टिविटी होंगी।

खबरें और भी हैं...